रूसी लड़की ने सात समंदर पार बिहार के लड़के से रचाई शादी, रोचक वीडियो आया सामने
Russian girl married Bihari boy: सात समंदर पार शुरू हुआ यह रिश्ता भारत की संस्कृति, परिवार और प्यार से जुड़कर शादी के मुकाम तक पहुंचा. दुर्गा मंदिर में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ शादी कर इस जोड़े ने साबित किया कि प्यार सीमाओं से परे होता है.
ADVERTISEMENT

भारतीय रीति-रिवाज से विवाह करती रूस की अनाथासिया
Russian girl married Bihari boy: बिहार के कटिहार से एक दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी सामने आई है, जो सीमाओं और संस्कृतियों को पार कर सात समंदर दूर से शुरू होकर मंदिर के सात फेरों तक पहुंची. रूस की एक लड़की और कटिहार के एक डॉक्टर की अनोखी जोड़ी आज हर किसी की जुबान पर है. यह कहानी न केवल प्यार की ताकत दिखाती है, बल्कि यह भी बताती है कि जब दिल मिलते हैं, तो न देश की सीमाएं मायने रखती हैं, न ही संस्कृति का अंतर. आइए, जानते हैं इस लव स्टोरी की पूरी कहानी.