तेज प्रताप ने बता दिया किसने किया था अनुष्का संग फोटो वायरल, बोले- 'इसने ही हमको बदनाम किया है'

Tej Pratap Latest News: तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव को ‘जयचंद’ बताते हुए उन पर उनकी फोटो वायरल करने का आरोप लगाया है.

ADVERTISEMENT

Tej Pratap Yadav accuses Akash Yadav of leaking photos, calls him Jaichand
तेज प्रताप यादव (फाइल फोटो)
Google CTA

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप एक बार फिर सुर्खियों में आ गए है. तेज प्रताप ने अब अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव को घेरते हुए जयचंद बता दिया है. तेज प्रताप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X(पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट करते हुए बताया कि अनुष्का संग उनकी किसी और ने नहीं बल्कि आकाश यादव ने वायरल की है. साथ ही उन्होंने आकाश सहित कई जयचंदों पर आरोप लगाया है कि वे उनकी राजनीति खत्म करने की साजिश रच रहे है. आइए विस्तार से जानते है पूरा मामला.