लालू यादव ने तेज प्रताप यादव को पार्टी से निकाला, X पर पोस्ट कर किया ये बड़ा ऐलान
Tej Pratap Yadav News: 25 मई को बिहार की राजनीति में भूचाल तब आ गया जब RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित करने की घोषणा कर दी.
ADVERTISEMENT

लालू यादव ने तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से किया दूर
Tej Pratap Yadav News: बिहार के पूर्व सीएम और RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने एक फैसले से सबको चौंका दिया है. आज यानी 25 मई को दोपहर 3 बजे के बाद लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X(पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में उन्होंने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित करने की बात कही. इस पोस्ट के आते ही पूरे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई. गौरतलब ये है कि बीते कल यानी 24 मई से ही तेज प्रताप के कुछ फोटो और वीडियो वायरल हो रहे है जिसके बाद से ही वे लगातार चर्चा में बने हुए है.