तेजस्वी यादव की सुरक्षा में सेंध! हेलीकॉप्टर पर चढ़ते समय पैर पर गिरा युवक, फिर जो हुआ...उसका वीडियो हुआ वायरल
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ मुजफ्फरपुर में एक चौंकाने वाली घटना हुई है. दरअसल, वे कार्यक्रम के बाद हेलीकॉप्टर की ओर बढ़ रहे थे इसी बीच उनके पास एक युवक अचानक पहुंचा और उनके पैर पर गिर गया. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT

तेजस्वी यादव की सुरक्षा में सेंध!
बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ मुजफ्फरपुर में एक ऐसे घटना घटी जिससे सभी लोग भौचक रह गए. दरअसल, तेजस्वी यादव एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद अपने हेलीकॉप्टर की तरफ लौट रहे थे. इस दाैरान अचानक एक युवक सुरक्षा घेरा तोड़कर उनके पास पहुंचा गया और उनके पैरों पर गिर गया. इससे तेजस्वी यादव के साथ ही वहां मौजूद पुलिस और सुरक्षाकर्मी भी हैरान रह गए.अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है