Bihar: पहलगाम हमले पर बोले पूर्व IPS शिवदीप लांडे 'खादी नहीं, मेरी चमड़ी अभी है खाकी की'

Former IPS Shivdeep Lande on Pahalgam: पहलगाम हमले के बाद एक्स-IPS शिवदीप लांडे ने खाकी से खादी तक की अपनी पहचान दोहराई. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर उन्होंने अपनी नई पार्टी 'हिंद सेना' के साथ राजनीतिक सफर शुरू किया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
पूर्व IPS शिवदीप लांडे
google news

Former IPS Shivdeep Lande on Pahalgam: पहलगाम में हुए हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश है. इस हमले में कई राज्यों के लोग मारे गए. इसी बीच बिहार से एक बड़ा बयान सामने आया है. एक्स आईपीएस शिवदीप लांडे ने एक ऐसा बयान दिया है जिसे कि लोग खूब सराह रहें है. उन्होंने कहा, "मेरी चमड़ी अभी भी खाकी की है...भले ड्रेस खादी पहन लिया है". इस बयान के बाद वो एकबार फिर से चर्चा में आ गए है. एक्स आईपीएस शिवदीप लांडे अपने एक्शन और कार्रवाई के लिए काफी मशहुर हुआ करते थे. उन्होंने जिस घड़ी ये बात कहीं तब देश पहलगाम आतंकी हमले के बाद गुस्से में है और आतंकियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहा है. पहलगाम आतंकी हमले में संलिप्त आतंकवादी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये घटना दुखद है आतंकियों को ऐसी सजा मिले कि लोग याद रखे..