विधायक जी के धमकाने पर पंचायत सचिव ने ऐसा हड़काया कि ऑडियो हो रहा वायरल

Bhai Virendra audio viral: बिहार विधायक भाई वीरेंद्र और पंचायत सचिव के बीच तीखी बहस का ऑडियो वायरल, ट्रांसफर की धमकी पर सचिव ने भी जमकर जवाब दिया.

ADVERTISEMENT

आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र और पंचायत सचिव के बीच वायरल ऑडियो कॉल
विधायक भाई वीरेंद्र. (File Photo: ITG)
Google CTA

बिहार के मौजूदा विधानसभा के आखिरी सत्र में खूब हंगामा मचा. इसी बीच सत्र से एक नाम जो खूब चर्चा में रहा वो है आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र का. विधायक भाई वीरेंद्र ने मानसून सत्र के दौरान "सदन किसी के बाप का नहीं" वाला बयान दिया था. विधायक जी लालू और तेजस्वी यादव दोनों के काफी करीबी माने जाते है. लेकिन अभी सोशल मीडिया पर एक ऑडियो जमकर वायरल जिसमें कथित तौर पर भाई वीरेंद्र एक पंचायत सचिव को धमका रहे है.