पंचायत सचिव और विधायक के मामले में हुई तेज प्रताप की एंट्री, RJD को लेकर पहली बार खोला मोर्चा
Tej Pratap on RJD MLA Bhai Virendra: तेज प्रताप यादव ने आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र के विवाद पर पार्टी से सवाल किए. पंचायत सचिव को भाई वीरेंद्र ने फोन पर कहे थे अपशब्द.
ADVERTISEMENT

तेज प्रताप यादव ने आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र पर SC/ST मामले को लेकर उठाए सवाल (फोटो- @TejYadav14)
Tej Pratap on RJD MLA Bhai Virendra: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले यहां की राजनीति गरमा गई है. अपने बयान से कई बार बवाल पैदा करने वाले मनेर विधायक भाई वीरेंद्र की मुश्किलें बढ़ गई. बीते दिन सोशल मीडिया पर एक ऑडियो जमकर वायरल हुआ जिसमें भाई वीरेंद्र ने जैसे ही एक पंचायत सचिव को धमकाया तो उसने भी जमकर हड़काया. फिर पंचायत सचिव संदीप कुमार ने उनके खिलाफ SC ST थाने में FIR दर्ज करवाया.
