कानून व्यवस्था पर चुप क्यों हैं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी? सवाल सुनते ही बोले-मैं वित्त मंत्री हूं
पटना समेत बिहार में बढ़ती हत्याओं पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि आपसी झगड़ों में होने वाली घटनाओं को रोकना मुश्किल है, लेकिन संगठित अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. विपक्ष सरकार पर कानून व्यवस्था फेल होने का आरोप लगा रहा है, जबकि सरकार पुलिस की कार्रवाई को सुशासन का उदाहरण बता रही है.
ADVERTISEMENT

बिहार की राजधानी पटना समेत कई जिलों में हाल के दिनों में बढ़ती गोलीबारी और हत्याओं की घटनाओं को लेकर राज्य की राजनीति गर्म है. विपक्ष राज्य सरकार पर कानून व्यवस्था बिगड़ने के आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लगातार निशाने पर ले रहा है. इसी मुद्दे पर बिहार के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री सम्राट चौधरी से जब पूछा गया तो. उन्होंने कोई पलड़ा झाड़ते हुए कहा कि, 'मैं बिहार का वित्त मंत्री हूं. हम नीतीश कुमार का सहयोग करते हैं.'