बिहार के इस शख्स को आखिर क्यों करनी पड़ रही बार-बार शादी, फिर भी 'सिंगल' रहने को मजबूर
इस बार तो और ही गजब हो गया. साल-दो साल या महीने-दो महीने की बात तो बहुत दूर... तीसरी पत्नी इस शख्स को छोड़ चंद दिनों में ही फुरर्र हो गई और लगा गई तीसरी बार दूल्हा बनने का ठप्पा.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: बिहार तक.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
शख्स की दो शादियां हो चुुकी हैं और पत्नीयां कुछ ही महीने में छोड़ चुकी हैं.
इस बार तीसरी शादी भी हुई और पत्नी चंद दिनों में ही फरार हो गई.
आज की युवा पीढ़ी एक ब्रेकअप के बाद ही टूटने लगती है. गम में खुद पर से नियंत्रण खो देती है. वहीं बिहार का ये शख्स जिसे दो पत्नियां पहले ही छोड़ चुकी थीं, फिर भी उसने हार नहीं मानी. तीसरी बार दूल्हा बनने चल पड़ा. उम्मीदों के रथ पर सवार होकर बारात के साथ ससुराल पहुंचा. चांद सी दुल्हन के गले में माला डाली और सात फेरे लिए. बारातियों के खूब डांस किया और जमकर पकवान उड़ाए पर ये खुशियां ज्यादा देर तक नहीं रह पाईं.