8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग पर संसद में उठे सवाल, क्या बोली सरकार ?

8वें वेतन आयोग पर सरकार की चुप्पी पर संसद में सवाल उठे. DMK के टीआर बालू और सपा के आनंद भदौरिया ने आयोग को लेकर जवाब मांगा है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

अब सरकार को देना होगा सांसदों के सवालों का जवाब.

बहुत जल्द सरकार का रुख हो जाएगा साफ.

जनवरी में वेतन आयोग बनाने का ऐलान करके सरकार ने चुप्पी साध ली. 6 महीने हो गए. सरकार ने आठवें वेतन आयोग को लेकर कुछ नहीं कहा. सरकार कुछ बोल नहीं रही तो बुलवाने के लिए दो सांसद डीएमके से टीआर बालू और सपा सांसद आनंद भदौरिया ने बड़ा कदम उठाया है.