जून में गाड़ियों की बिक्री हुई धड़ाम, ऑटो इंडस्ट्री में बंपर डिस्काउंट्स की तैयारी
जून 2025 में कार बिक्री 18 महीने के निचले स्तर पर. XUV700, Swift, Vitara पर भारी छूट. जानें क्या फेस्टिव सीजन तक और बढ़ेंगे डिस्काउंट?
ADVERTISEMENT

तस्वीर: इंडिया टुडे.
देश में का ऑटो सेक्टर में उदासी छाई है. हाल ही में आई SIAM और FADA की रिपोर्ट ने इंडस्ट्री के ताजा हाल को बयां किया है. जून 2025 में गाड़ियों की बिक्री में गिरावट देखी गई है. इस गिरावट का असर मार्केट में भी दिखने लगा है. पुराना स्टॉक नहीं निकल पाने से डीलर्स काफी दबाव में हैं.