8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वां वेतन आयोग लागू होने से पहले समझ लें पूरा गणित
8th Pay Commission Latest Updates: केंद्र सरकार ने 8वां वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दी है. अब केंद्रीय कर्मचारियों को इंतजार है, कब लागू होगा आठवां वेतनमान और कितनी बढ़ जाएगी सैलरी. जानिए इसका पूरा गणित...
ADVERTISEMENT

आठवें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी मिल गई है.
8th Pay Commission Updates: केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन को मंजूरी दे दी है. इसके बाद अब कर्मचारियों को इंतजार है नए वेतन आयोग के लागू होने का. 8वें वेतन आयोग के गठन के ऐलान के साथ ही अब चर्चा इस बात की है कि आखिर 8वें वेतन आयोग लागू होने से सैलरी में कितनी बढ़ जाएगी. कई लोगों का कहना है कि सैलरी दोगुनी हो जाएगी, वहीं कुछ कह रहे हैं कि केवल 20 से 30 फीसदी की बढ़ोतरी होगी. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर कर्मचारियों के साथ पेंशनर्स की सैलरी कितनी बढ़ेगी...