Personal Finance: कई PF अकाउंट हैं तो तुरंत कर लें मर्ज नहीं तो फ्यूचर में बन जाएंगे सिरदर्द, हो सकते हैं कई नुकसान !

How To Merge Two Or More PF Accounts : आईटी सेक्टर में काम करने वाले मोहन के भी कई यूएएन नंबर और कई पीएफ अकाउंट हैं. अब सवाल ये है कि कई पीएफ अकाउंट होने पर क्या समस्याएं आ सकती हैं और समय रहते उसे मर्ज कर लेने के फायदे क्या हैं?

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: न्यूज तक.
Google CTA

How To Merge Two Or More PF Accounts: निजी क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारी अक्सर अपनी ग्रोथ या दूसरे कारणों से कंपनी बदलते रहते हैं. ऐसे में वे जिस भी कंपनी में जॉब करने जाते हैं वहां एक नया पीएफ अकाउंट खोल दिया जाता है. EPFO (Employees' Provident Fund Organisation) ने इस समस्या से निपटने के लिए एक यूनिवर्सल अकाउंट नंबर जारी करना शुरू कर दिया है. इस अकाउंट नंबर के तले कई पीएफ अकाउंट हो सकते हैं.