1 अप्रैल से प्राइवेट और सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा सरकार का बड़ा तोहफा, इतनी बढ़ जाएगी सैलरी

1 अप्रैल यानी कल से केंद्रीय बजट की घोषणाएं लागू होने जा रही हैं. इसमें सबसे अहम हैं इनकम टैक्स और TDS जिनमें बड़ा बदलाव होने जा रहा है. इसका असर मध्यवर्ग पर पड़ेगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: AI
google news

वित्तीय वर्ष 2024-25 का आज यानी 31 मार्च को आखिरी दिन है. कल यानी 1 अप्रैल से कई नए नियम लागू हो जाएंगे. सबसे खास बात ये है कि कल से निजी कंपनी का कर्मचारी हो या सरकारी कर्मचारी, कोई घरेलू महिला हो या बुजुर्ग जो सेविंग स्कीम्स से ब्याज की आमदनी कर रहे हों उन सभी के लिए खुशखबरी है. अब कर्मचारियों के अकाउंट में पहले से कहीं ज्यादा सैलरी आएगी. वहीं सेविंग स्कीम्स जैसे FD, POMIS स्कीम्स में एकमुश्त पैसे लगाकर मंथली आमदनी करने वालों के खाते में भी पैसे बढ़कर आने वाले हैं.