Gold-silver price update: सोने के भाव में भारी गिरावट, चांदी में आया उछाल, देखें लेटेस्ट रेट
अभी शादियों का सीजन चल रहा है. इस सीजन में लंबे समय से सोने-चांदी के बढ़ते दामों ने खरीदारों की नाक में दम कर रखा था. लेकिन आज उनको राहत मिली है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: AI
काफी समय से सोने-चांदी के दामों ने बाजार में हलचल मचा रखी थी. अप्रैल में सोने के रेट में केवल इजाफा ही होता हुआ नज़र आ रहा था. लेकिन आज यानि बुधवार को जैसे ही बाजार खुला सोने के भावों में भारी गिरावट आई है. वही चांदी के दामों में एक बार फिर उछाल आ गया है. इस कारोबारी सप्ताह का तीसरे दिन ने सोने के खरीदारों को राहत दी है. लेकिन चांदी ने अभी भी खरीदारों के पसीने छुड़ा रखे हैं.
