Personal Finance: कई PF अकाउंट और UAN हैं तो उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान, जान लें ये नियम

loss of multiple pf accounts : रवि 5 अलग-अलग कंपनियों में काम कर चुके हैं. उनके एक से अधिक UAN और 5 पीएफ अकाउंट हैं. अब रवि इस बात से परेशान हैं कि क्या उन्हें सभी पीएफ पर 8.25% सालाना का चक्रवृद्धि ब्याज मिल रहा है. क्या उनका फंड बढ़ रहा है जो रिटायरमेंट के बाद एक बड़े फंड के रूप में मिलेगा?

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: न्यूज तक.
google news

Multiple PF accounts : प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले अक्सर कंपनियां बदलते हैं. यूं कहें तो अपनी जॉब बदलते रहते हैं. ज्वाइनिंग के समय में वे कुछ बातों का ध्यान नहीं देते. अक्सर कंपनियां कर्मचारी से उसका UAN नंबर लेने की बजाय नया UAN क्रिएट कर देती हैं. वहीं पीएम अकाउंट भी अलग ओपन कर दिया जाता है. यानी कर्मचारी ने जितनी कंपनियों में काम किया उतने पीएफ अकाउंट हो जाते हैं.