Income Tax Budget 2025: इनकम टैक्स में हो सकते हैं ये 4 बड़े बदलाव, Tax की मौजूदा गणित की जानें Full डिटेल

Income Tax Slabs 2025-26 Updates: आज यूनियन बजट 2025-26 पेश होने जा रहा है. इस बजट में सैलरीड पर्सन के लिए क्या है? इनकम टैक्स में छूट मिलेगी? या ओल्ड वर्सेज न्यू के झंझट से मिलेगा छुटकारा? क्या होगा? देखें

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: न्यूज तक.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

फिलहाल न्यू टैक्स रिजीम में 75 लाख सालाना की सैलरी आयकर से मुक्त हो जाती है.

point

वहीं ओल्ड टैक्स रिजीम में निवेश पर पैसे बचा सकते हैं.

New Income Tax Budget 2025 : इनकम टैक्स पेयर्स की नजर आज यानी 1 फरवरी पर है. यूनियन बजट 2025-26 कुछ ही देर में पेश होने वाला है. अनुमान जताया जा रहा है कि इस बार इनकम टैक्स में छूट की सीमा बढ़ सकती है. ये सीमा 3 लाख रुपए से बढ़कर 4 लाख रुपए हो सकती है. यानी 4 लाख रुपए तक टैक्स जीरो हो सकता है. इसके अलावा सरकार स्टैंडर्ड डिडक्शन भी बढ़ा सकती है.