सैलरी मैनेज करने के लिए नहीं लगाया ये फार्मूला तो हर वक्त यही कहेंगे- पैसे कहां जा रहे समझ नहीं आ रहा

हम आपको 'पर्सनल फाइनेंस के टिप्स' सीरीज में सबसे पहले सैलरी/आमदनी मैनेजमेंट को शुरूआत से बताने जा रहे हैं. यदि कोई युवा इस टिप्स को फॉलो कर लेता है तो प्रेजेंट और फ्यूचर दोनों में मौज होगी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: न्यूज तक.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

50-30-20 वाला फार्मूला आपकी सैलरी को मैनेज करने का सबसे प्रभावी तरीका.

शुरूआत में इन बातों का ध्यान दे दिया तो बाद में नहीं पड़ेगा पछताना.

वेंकटेश (26) की नौकरी एक आईटी कंपनी में लग गई है. शुरूआत में उन्हें इन हैंड 40 हजार रुपए मिल रहे हैं. वेंकटेश का पैसा बच नहीं पा रहा. महीने-दर-महीने बीतते जा रहे हैं पर वे समझ नहीं पा रहे हैं कि पैसे कहां जा रहे हैं. वे खर्च और सेविंग को मैनजमेंट नहीं कर रहे हैं. न उनके पास कोई निवेश है, न ही सेविंग और न ही आपातकालीन निधि है जिससे वे इमर्जेंसी का सामना कर सकें.