छत्तीसगढ़: गहरे कुंए में गिरा हाथी का शावक, बाहर निकलते ही JCB के पास जाकर दिया गजब का रिएक्शन, हुआ वायरल

Hathi Viral Video: बाहर निकलते ही हाथी के शावक ने जेसीबी को छूकर जो रिएक्शन दिया, वह दिल छू लेने वाला था. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़ में कुंए से रेस्क्यू के बाद हाथी के शावक ने JCB को दिया भावुक रिएक्शन
तस्वीर- स्क्रीन ग्रैब
Google CTA

Hathi Viral Video: सोशल मीडिया के युग में आए दिन कुछ ना कुछ वायरल वीडियो देखने को मिल ही जाता है. लेकिन छत्तीसगढ़ से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर सभी दंग रह गए. इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स का मन मोह लिया है. यह वीडियो छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में चारमार के जंगलों का है जहां एक हाथी का शावक कुंए में गिर जाता है लेकिन फिर ग्रामीणों की सजगता के कारण उसे बाहर निकाला जाता है. उसके बाद हाथी के बच्चे ने जो किया वो सबके दिल को छू लेने वाला पल था.