बस्तर की गोद में बसा ‘भारत का नियाग्रा’, जहां चपड़ा चटनी से लेकर महुआ तक है खास, जानें पूरी डिटेल

Chitrakote waterfall: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थित चित्रकोट वाटरफॉल, अपनी चौड़ाई, घोड़े की नाल जैसी बनावट और भव्य जलप्रवाह के कारण ‘भारत का नियाग्रा’ कहलाता है. मानसून में इसका लाल बहता पानी देखने लायक होता है.

ADVERTISEMENT

Chitrakote Waterfall, Indian Niagara Falls, Chhattisgarh tourism
चित्रकोट वॉटरफॉल
google news

छत्तीसगढ़ की सुंदर हरियाली के बीच है विशालकाय चित्रकोट वाटरफॉल. इसका हरा दिखने वाला पानी जब झील से गिरता है तो ऐसा लगता है जैसे आसमान से सफेद दूध धरती की ओर अपनी पूरी रफ्तार से आ रहा हो. यह देखने में आंखों को मंत्रमुग्ध करने वाला नजारा नजर आता है. चित्रकोट जलप्रपात हरे भरे बस्तर जिले में स्थित है जो की छत्तीसगढ़ के उत्तरी पूर्व हिस्से में है.