छत्तीसगढ़ पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 50 लाख की चोरी का सनसनीखेज खुलासा, 5 चोर गिरफ्तार

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में 50 लाख की चोरी का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा. पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर जमीन में छिपाया सोना, चांदी और नकदी बरामद किया.

ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पुलिस ने जमीन में गड़ा चोरी का माल बरामद किया, साथ में आरोपी खड़े
दुर्ग में 50 लाख की चोरी का खुलासा
Google CTA

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक सराफा व्यापारी के घर हुई 50 लाख रुपये की चोरी ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया था. लेकिन अब पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश कर दिया है. अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिन्होंने चोरी का माल जमीन में गाड़कर छिपा रखा था. पुलिस ने हाई-टेक डीएसएमडी तकनीक की मदद से सारा माल बरामद कर लिया है. आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते है इस पूरी कहानी को?