मेरठ की "नीले ड्रम" टाइप रायपुर के ट्रंक कांड का हुआ खुलासा, सामने आई हत्या की सनसनीखेज कहानी

Raipur trunk murder case: रायपुर में ट्रंक में सीमेंट से भरी लाश मिलने के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है. 60 वर्षीय विकलांग किशोर पैकरा की हत्या 50 लाख के जमीन सौदे के विवाद में की गई थी.

ADVERTISEMENT

Raipur Trunk Murder: वकील दंपति ने की विकलांग किशोर की हत्या, 50 लाख के सौदे का खुलासा
रायपुर सूटकेस कांड का खुलासा
Google CTA

Raipur trunk murder case: रायपुर के इंद्रप्रस्थ इलाके में एक सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है. एक स्टील के ट्रंक में सीमेंट से भरी लाश मिलने के बाद पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. यह हत्या पैसों के लेन-देन के विवाद में की गई, और मुख्य आरोपी एक वकील है. आइए, इस मामले की पूरी कहानी जानते हैं, जो रहस्य और साजिश से भरी है.