दिल्ली में पुरानी गाड़ियों की जब्ती पर लगाई गई रोक, रेखा सरकार ने फैसले पर लिया U-टर्न
Delhi Old Vehicle Ban: दिल्ली सरकार ने ELV नियम के तहत पुरानी गाड़ियों की जब्ती पर रोक लगाई, मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने CAQM को लिखा पत्र. प्रवेश वर्मा ने दी बैठक की जानकारी.
ADVERTISEMENT

फाइल फोटो
Delhi Old Vehicle Ban: दिल्ली की सड़कों पर पुरानी गाड़ियों को लेकर चल रहा विवाद अब थमता नजर आ रहा है. दिल्ली सरकार ने 'एंड ऑफ लाइफ व्हीकल' (ELV) नियम के तहत 1 जुलाई से शुरू हुई वाहनों की जब्ती पर फिलहाल रोक लगा दी है. इस नियम ने दिल्लीवासियों को परेशानी में डाल दिया था, जिसके बाद सरकार ने इसे दोबारा जांचने का फैसला किया है. पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस नियम की खामियों को उजागर करते हुए कहा कि जब तक पूरे एनसीआर में एकसमान नियम लागू नहीं होते, दिल्ली में इसे लागू करना सही नहीं. आइए, जानते हैं आखिर क्या है पूरा विवाद और अब आगे क्या कुछ किए जाएंगे बदलाव?
