85 लाख की मर्सिडीज, 2.5 लाख में बेची! मालिक ने बताई पूरी कहानी, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
Delhi Old Vehicle Fuel Ban: दिल्ली में लागू हुई 'नो फ्यूल फॉर ओल्ड व्हीकल्स' पॉलिसी का असर अब लोगों की भावनाओं पर भी पड़ रहा है. एक कारोबारी को 85 लाख की लग्जरी कार सिर्फ 2.5 लाख में बेचनी पड़ी.
ADVERTISEMENT

लाखों की लग्जरी कार को बेचा बेहद सस्ते दामों में (AI जनरेटेड फोटो)
Delhi Old Vehicle Fuel Ban: दिल्ली सरकार की 'नो फ्यूल फॉर ओल्ड व्हीकल्स' पॉलिसी 1 जुलाई 2025 से लागू हो चुकी है. इसके तहत 10 साल से पुरानी डीजल और 15 साल से पुरानी पेट्रोल गाड़ियों को अब पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा. इस पॉलिसी के नियमों कारण कई लोगाें को अपनी पसंदीदा गाड़ियां भी बेचनी पड़ रही हैं. गाड़ी बेचने का एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें एक शख्स ने लाखों की लग्जरी कार को बेहद सस्ते दामों में बेचना पड़ा.