दिवाली के अगले ही दिन दिल्ली-NCR में हवा हुई खतरनाक, कई इलाकों का AQI पहुंचा 440 के पार

Delhi AQI today: दिवाली की रात जमकर हुई आतिशबाजी के बाद सोमवार सुबह राजधानी और आसपास के शहरों की हवा में भयंकर जहर घुल गया. धुंध की मोटी परत के बीच दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक खतरनाक स्तर पार कर गया, जिससे लोगों को सांस लेने में भारी दिक्कत हो रही है.

ADVERTISEMENT

 दिल्ली-एनसीआर में हवा हुई खतरनाक (तस्वीर: ANI)
दिल्ली-एनसीआर में हवा हुई खतरनाक (तस्वीर: ANI)
Google CTA

Delhi AQI today: दिवाली के जश्न के बाद सोमवार की सुबह दिल्ली और आसपास के इलाकों के लिए काफी भारी साबित हुई. रविवार रात को हुई जमकर आतिशबाजी के कारण सोमवार सुबह पूरी दिल्ली-एनसीआर धुंध और धुएं की एक बेहद मोटी चादर में लिपट गई. जगह-जगह घना स्मॉग देखने को मिला, जिसकी वजह से सुबह के समय दृश्यता यानी विजिबिलिटी पर भी गहरा असर पड़ा. हवा में प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया कि कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गंभीर श्रेणी में पहुंच चुका है.

दिल्ली के इन इलाकों में हवा की स्थिति सबसे ज्यादा खराब

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की ओर से सोमवार सुबह 7 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, पूरी दिल्ली का औसत AQI 368 के आसपास दर्ज किया गया. शहर भर में फैले 54 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 15 स्टेशनों पर AQI का आंकड़ा 400 के पार चला गया.

  • सोनिया विहार और बुराड़ी क्रॉसिंग: इन दोनों इलाकों में सबसे ज्यादा 441 AQI दर्ज किया गया.
  • विवेक विहार: यहाँ AQI का स्तर 437 रिकॉर्ड हुआ.
  • डीटीयू (DTU): दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के आसपास AQI 434 रहा.
  • जहांगीरपुरी और नॉर्थ कैंपस: इन क्षेत्रों में AQI 433 दर्ज किया गया.
  • रोहिणी और बवाना: रोहिणी में 430 और बवाना में 424 AQI रिकॉर्ड हुआ.
  • चांदनी चौक और पटपड़गंज: दोनों ही स्थानों पर AQI 418 तक पहुंच गया.
  • मुंडका और पंजाबी बाग: मुंडका में 417 और पंजाबी बाग में 409 AQI रहा.
  • आईटीओ और कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स: आईटीओ पर 407 और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 402 AQI दर्ज हुआ.
  • इसके अलावा नरेला में 379, वजीरपुर में 365, आरके पुरम में 364, लोधी रोड में 370 और मंदिर मार्ग में 369 AQI रिकॉर्ड किया गया.

दक्षिण और मध्य दिल्ली का हाल

दक्षिण और मध्य दिल्ली के इलाकों में भी हवा की स्थिति कोई बहुत बेहतर नहीं रही.

  • ओखला फेज-2: AQI 353 दर्ज किया गया.
  • जेएनयू (JNU): 346 AQI रिकॉर्ड हुआ.
  • आनंद विहार: AQI 335 रहा.
  • आईजीआई एयरपोर्ट (T3): यहाँ AQI 301 रहा.
  • कैंटोनमेंट एरिया और अरबिंदो मार्ग: कैंट क्षेत्र में 293 (PM10) और अरबिंदो मार्ग में 267 AQI रहा.
  • इग्नू (IGNOU) मैदान गढ़ी: यहाँ दिल्ली में सबसे कम 247 AQI (PM10) रिकॉर्ड किया गया.
  • अगर कुल स्टेशनों के हिसाब से देखें तो 15 स्टेशनों पर AQI 'गंभीर' श्रेणी (401-500), 35 स्टेशनों पर 'बेहद खराब' श्रेणी (301-400) और 4 स्टेशनों पर 'खराब' श्रेणी (201-300) में दर्ज किया गया.

नोएडा और गाजियाबाद में भी घुट रहा दम

दिल्ली से सटे यूपी के शहरों का हाल भी काफी चिंताजनक है.

  • गाजियाबाद का हाल: न्यू तहसील-लोनी में AQI 456 (PM10) दर्ज हुआ. इसके अलावा वेद विहार-लोनी में 394, वेव सिटी में 384, लोनी में 373, गोविंदपुरम में 350, संजय नगर में 349, इंदिरापुरम में 325 और वसुंधरा में 296 AQI रिकॉर्ड किया गया.
  • नोएडा का हाल: नोएडा के सेक्टर-62 में AQI 437 दर्ज हुआ, जो बेहद चिंताजनक है. इसके अतिरिक्त सेक्टर-110 में 356, सेक्टर-150 में 335, सेक्टर-1 में 331, सेक्टर-39 में 323, सेक्टर-125 में 309 और सेक्टर-116 में 289 AQI रहा.
  • ग्रेटर नोएडा का हाल: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-V में 329, घोड़ी बछेड़ा में 301, नॉलेज पार्क-III में 286 और शिव नादर यूनिवर्सिटी में 256 AQI दर्ज किया गया.

मौसम का मिजाज और आने वाले दिनों की राह

मौसम की बात करें तो मौसम विभाग (IMD) की रिपोर्ट के अनुसार आज दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आज सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा और घना स्मॉग छाया रहेगा. हालांकि दिन बढ़ने के साथ हल्की धूप खिलने की संभावना है. तापमान में हल्की गिरावट के साथ सुबह और रात के समय ठंड का अहसास बढ़ता जाएगा. आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और हवा की गति में बदलाव के चलते प्रदूषण के इस स्तर से राहत मिलने में अभी थोड़ा समय लग सकता है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में GRAP-3 लागू, अब क्या-क्या बंद रहेगा और किन पर लगी पाबंदी? जानिए पूरी डिटेल