दिल्ली-NCR में ठंड के बीच कोहरे का असर बढ़ने के आसार, IMD ने जारी किया अगले 7 दिनों के मौसम का अपडेट
दिल्ली में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है. सुबह के समय धुंध और हल्के कोहरे की स्थिति बनने लगी है, जबकि दिन में तापमान अभी भी 25 से 28 डिग्री के आसपास बना हुआ है. मौसम विभाग ने अगले सात दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है. इसमें तापमान और कोहरे को लेकर अहम जानकारी दी गई है.
ADVERTISEMENT

दिल्ली में सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है. सुबह और रात के समय ठंड महसूस हो रही है, वहीं सुबह के वक्त धुंध और हल्के कोहरे की स्थिति भी बनने लगी है. इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली के मौसम को लेकर नया पूर्वानुमान जारी किया है. इसके मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान में बदलाव के साथ सुबह के मौसम में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
दिल्ली में 19 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, 19 नवंबर को दिल्ली में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा. सुबह के समय कुछ स्थानों पर धुंध या हल्का कोहरा छाने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. दिल्ली में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है. वहीं, दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ. सफदरजंग में अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री कम दर्ज किया गया.
आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों में रात के तापमान में खास बदलाव नहीं होगा. इसके बाद न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ सकता है. वहीं, अधिकतम तापमान में अगले 48 घंटों में करीब 2 डिग्री की गिरावट आने का अनुमान है. 20 नवंबर को आसमान साफ रहेगा, लेकिन सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है. 21 और 22 नवंबर को आंशिक बादल रहेंगे. 23 और 24 नवंबर को मौसम साफ रहने के साथ सुबह धुंध या हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है. इस दौरान अधिकतम तापमान 24 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. 19 से 24 नवंबर तक बारिश की संभावना नहीं है और किसी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली: महिला को सदर बाजार में सस्ता सामान खरीदना पड़ा महंगा, घर पहुंचते ही समझ आया पूरा स्कैम
