Delhi Weather Update: दिल्ली में सुबह छाने लगा कोहरा, दिन में खिलेगी धूप, जानें 8 से 13 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में नवंबर की शुरुआत के साथ सुबह और शाम ठंड का अहसास बढ़ने लगा है. 8 नवंबर को सुबह कोहरा छाने और दिन में धूप निकलने का अनुमान है. वहीं, अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. जानिए मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए क्या पूर्वानुमान दिया है.

ADVERTISEMENT

दिल्ली में सुबह कोहरा और दिन में धूप
दिल्ली में सुबह कोहरा और दिन में धूप
Google CTA

Delhi Weather Alert: दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. नवंबर की शुरुआत के साथ ही सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है. वहीं, दिन में धूप निकलने से मौसम सुहावना बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान में कुछ और गिरावट देखने को मिल सकती है. इसके साथ ही सुबह के समय कोहरे का असर भी बना रहेगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि 8 नवंबर को दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा और अगले कुछ दिनों में कितनी ठंड बढ़ सकती है.

दिल्ली में 8 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 8 नवंबर को दिल्ली में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा. हालांकि, सुबह के समय राजधानी के ज्यादातर इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है. इससे कुछ जगहों पर दृश्यता यानी विजिबिलिटी प्रभावित हो सकती है. दिन चढ़ने के साथ धूप निकलेगी और दोपहर में हल्की गर्माहट महसूस होगी. वहीं, शाम होते ही मौसम फिर से ठंडा होने लगेगा. इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम शुष्क बना रहेगा. खबर लिखे जाने तक मौसम विभाग ने किसी भी जिले में कोई चेतावनी जारी नहीं की है.

अगले सात दिनों तक कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के लिए दिल्ली-NCR में भारी बारिश, आंधी-तूफान या शीत लहर की कोई चेतावनी जारी नहीं की है. हालांकि, सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे का असर बना रह सकता है. वहीं 9 और 10 नवंबर को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. सुबह के समय कई जगहों पर मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है. इस दौरान अधिकतम तापमान 26 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. उत्तर-पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते सुबह और रात के समय ठंड का अहसास बढ़ सकता है. ऐसे में आने वाले दिनों में दिल्लीवासियों को सुबह और शाम गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस हो सकती है.

सुबह और रात में बढ़ेगी ठंड, दिन में रहेगी राहत

कुल मिलाकर दिल्ली-NCR में मौसम धीरे-धीरे सर्दियों की ओर बढ़ रहा है. दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य और सुहावना रहेगा, लेकिन सुबह और रात के समय तापमान कम रहने से ठंड महसूस होगी. फिलहाल बारिश या शीत लहर को लेकर कोई चेतावनी नहीं है. ऐसे में अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में सुबह कोहरा और दिन में धूप का मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में GRAP-3 लागू, अब क्या-क्या बंद रहेगा और किन पर लगी पाबंदी? जानिए पूरी डिटेल