केजरीवाल के निर्देश पर दिल्ली "आप" संयोजक सौरभ भारद्वाज बाढ़ राहत सामग्री लेकर पंजाब रवाना
केजरीवाल के निर्देश पर दिल्ली AAP संयोजक सौरभ भारद्वाज बाढ़ राहत सामग्री लेकर पंजाब रवाना, हर दिन ट्रक भेजेगी "आप".
ADVERTISEMENT

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर दिल्ली के प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज भीषण बाढ़ से जूझ रहे पंजाब के लोगों की मदद के लिए राहत सामग्री लेकर बुधवार सुबह पंजाब के लिए रवाना हो गए. दिल्ली से "आप" द्वारा बाढ़ राहत सामग्री की यह पहली खेप पंजाब भेजी गई है. "आप" के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज बाढ़ राहत की सामग्री लेकर पंजाब पहुंच रहे हैं. दिल्ली से हर रोज़ बाढ़ राहत सामग्री के ट्रक लेकर "आप" के नेता, विधायक, सांसद व आम लोग भी पंजाब जाएंगे और वहां अपनी सेवा देंगे. बहुत सारे आरडब्ल्यूए और व्यापारी भी अपने-अपने स्तर पर पंजाब की इस त्रासदी में अपना सहयोग कर रहे हैं. देश भर से लोग पंजाब के लिए अपना सहयोग कर रहे हैं. आज पूरा देश पंजाब के साथ खड़ा है.
