कौन हैं गाजियाबाद की निशु आजाद, जिसके पिता पर हमले के मामले में दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज को किया गिरफ्तार?
Who is Nishu Azad Ghaziabad: गाजियाबाद की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट निशु आजाद के पिता पर जंतर-मंतर पर हुए हमले और ऑनलाइन मिल रही रेप की धमकियों के मामले में दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है. नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के साथ संसद मार्ग थाने पहुंचीं निशु की शिकायत के बाद आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में ले लिया गया है.
ADVERTISEMENT

गाजियाबाद की निशु आजाद कौन हैं?
Nishu Azad Case: गाजियाबाद की रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्टिविस्ट निशु आजाद (Nishu Azad) इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में हैं. 23 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान उनके पिता संजय कुमार के साथ हुई मारपीट और उसके बाद सोशल मीडिया पर मिल रही धमकियों के खिलाफ निशु आजाद ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था.
