Jharkhand Board Topper Marksheet: महेशपुर के एक किसान की बेटी रीतु ने झारखंड बोर्ड 10वीं में किया टॉप, नंबर और मार्कशीट ने मचाया तहलका!    

Jharkhand Board 10th Topper Marksheet: महेशपुर की बेटी रीतु कुमारी ने झारखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया. रीतु को 500 में से 491 अंक मिले हैं.

ADVERTISEMENT

रीतु कुमारी की झारखंड बोर्ड 10वीं 2025 की टॉपर मार्कशीट और सब्जेक्ट वाइज नंबर
रीतु कुमारी.
google news

Jharkhand Board 10th Topper Marksheet: अगर आप किसी भी काम को दृढ़ निश्चय के साथ करते हैं तो उस काम को सफल होने से कोई भी नहीं रोक सकता है. कुछ ऐसी ही देखने को झारखंड बोर्ड 10वीं के रिज्लट में मिला. झारखंड के महेशपुर की बेटी रीतु ने 10वीं में सेकेंड पोजीशन(2nd Position) लाकर अपने परिवार के साथ-साथ पूरे गांव का नाम रौशन कर दिया है. रीतु को 3 विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त हुए है. रीतु को 500 में से 491 अंक मिले है. रीतु के इस परिणाम से उनके घर-परिवार में जश्न का माहौल बना हुआ है.