Jharkhand Board 10th Topper List: झारखंड में फिर बेटियों ने मारी बाजी, इंदिरा गांधी बालिका हाईस्कूल ने दिया गजब का रिजल्ट

Jharkhand Board 10th Topper List: JAC ने 27 मई को 10वीं बोर्ड रिजल्ट जारी किया, जिसमें 91.71% छात्र सफल हुए. देखें टॉप-10 लिस्ट और जानें किसने मारी बाजी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Jharkhand Board 10th Topper List: झारखंड एकेडमिक काउंसिल(JAC) ने आज यानी 27 मई को 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है. शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने इस रिजल्ट को जारी किया है. रिजल्ट आने के बाद स्टूडेंट्ल में उत्साह देखने को मिला है. इस साल झारखंड बोर्ड 2025 10वीं में 91.71 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल रहे है. सबसे खास बात ये है कि इसबार भी लड़कियों ने ही बाजी मारी है. हजारीबाग इंदिरा गांधी बालिका हाईस्कूल की स्टूडेंट गीतांजलि ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है. गीतांजली को 98.6 % मार्क्स मिले है. साथ ही सेकेंड और थर्ड टॉपर भी इसी स्कूल से है.