Haryana Congress List: हरियाणा में कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, अब तक 41 कैंडिडेट घोषित; गुरुग्राम से किसे मिला टिकट?
Haryana Congress Second List: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. दूसरी लिस्ट में 9 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. उचाना कलां से दुष्यंत चौटाला के खिलाफ कांग्रेस ने बृजेंद्र सिंह को टिकट दिया है.
ADVERTISEMENT

न्यूज़ हाइलाइट्स
कांग्रेस की दूसरी लिस्ट के साथ ही पार्टी ने अब तक 41 उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं.
कांग्रेस ने दुष्यंत चौटाला के खिलाफ चौधरी बिरेंद्र सिंह के बेटे ब्रिजेंद्र सिंह को टिकट दिया है.
कांग्रेस ने 32 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी की थी, विनेश को दिया था टिकट
Haryana Congress Candidates Second List 2024: कांग्रेस ने रविवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. ताजा लिस्ट में पार्टी ने बिरेंद्र सिंह के बेटे ब्रिजेंद्र सिंह को दुष्यंत चौटाला के खिलाफ टिकट दिया है, जो उचाना कलां से मैदान में हैं और अपना नामांकन भी दाखिल कर लिया है. हॉटसीट गुरुग्राम से मोहित ग्रोवर, थानेसर से अशोक अरोड़ा गन्नौर से कुलदीप शर्मा टोहाना से परमवीर सिंह तोशाम से अनिरुद्ध चौधरी महम से बलराम दांगी नांगल चौधरी से मंजू चौधरी और बादशाहपुर से वर्धन यादव को मैदान में उतारा गया है.
