चुनाव में BJP का बड़ा दांव, शाह बोले- जम्मू कश्मीर को देंगे पूर्ण राज्य का दर्जा, ये रही 25 वादों की लिस्ट

J&K Polls 2024 : जम्मू कश्मीर चुनाव में भाजपा ने सभी दांव चल दिए हैं. भाजपा की तरफ से जारी घोषणा पत्र में एक से बढ़कर एक वादे किए हैं. कश्मीर के लिए भाजपा के 25 संकल्प में क्या है खास?

ADVERTISEMENT

bjp_menifesto
बीजेपी ने जम्मू कश्मीर चुनाव के लिए जारी किया मेनिफेस्टो.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

जम्मू कश्मीर चुनाव के लिए अमित शाह ने जारी किया BJP का संकल्प पत्र

point

छात्रों को वजीफा-कोचिंग फीस, पुलिस भर्ती में अग्निवीरों को 20 फीसदी रिजर्वेशन

point

5 लाख रोजगार के अवसर पैदा होंगे, जम्मू में तवी रिवर फ्रंट बनाया जाएगा

Jammu and Kashmir Election 2024: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का संकल्प पत्र जारी कर दिया. उन्होंने ऐलान किया कि महिला स्वयं सहायता समूहों के ऋण माफ किए जाएंगे. 5 लाख रोजगार के अवसर पैदा करेंगे. जम्मू में तवी रिवर फ्रंट बनाया जाएगा. श्रीनगर में एम्यूजमेंट पार्क बनाया जाएगा और डल झील का विश्व स्तर पर विकास किया जाएगा.