विनेश-पूनिया ने कुश्ती के बाद राजनीति में मारी धमाकेदार एंट्री, ज्वॉइन की कांग्रेस; हरियाणा में लड़ेंगे चुनाव
Haryana Chunav 2024: विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया दोनों के हरियाणा चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं. इससे पहले विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने के लिए उनके आवास पहुंचीं.
ADVERTISEMENT

विनेश और बजरंग ने ज्वाइन की कांग्रेस.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
दोनों पहलवानों ने एक दिन पहले की थी राहुल गांधी से मुलाकात
विनेश फोगाट ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय रेसलर हैं
विनेश और बजरंग दोनों को कांग्रेस हरियाणा से चुनाव लड़वाया जा सकता है
Haryana Assembly Election 2024: पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट की धमाकेदार सियासी एंट्री मारी है. दोनों पहलवानों ने दिल्ली में कांग्रेस ज्वॉइन कर लिया है. उन्हें कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पार्टी में शामिल कराया. इसके साथ ही विनेश फोगाट के विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना बढ़ गई है. वहीं बजरंग पूनिया को कांग्रेस संगठन में बड़ा पद दे सकती है. विनेश फोगाट ने इससे पहले रेलवे की नौकरी छोड़ने का ऐलान कर दिया था.