Haryana Election: हरियाणा में BJP उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आते ही लगी इस्तीफों की झड़ी, मचा घमासान

Resignations Surge in BJP: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद भाजपा में असंतुष्ट नेताओं और पूर्व विधायकों के इस्तीफों की बाढ़ आ गई है, पार्टी के अंदर घमासान मच गया है.

ADVERTISEMENT

Haryana BJP Candidates List
Haryana BJP Candidates List
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

हरियाणा में बीजेपी ने पहली लिस्ट जारी की और मच गई पार्टी में भगदड़

point

हरियाणा में बीजेपी की टेंशन इतनी ज्यादा है कि सीएम सैनी की सीट भी बदलनी पड़ी

point

सावित्री जिंदल और रणजीत चौटाला ने भी दिया इस्तीफा, मच गया घमासान

Resignations Surge in BJP: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद भाजपा में असंतुष्ट नेताओं और पूर्व विधायकों के इस्तीफों की बाढ़ आ गई है, जिन्हें टिकट नहीं दिया गया है, वह लगातार पार्टी से बगावत कर रहे हैं. 5 अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी जीत का लक्ष्य लेकर चल रही भाजपा टिकट वितरण के मुद्दे पर पूर्व विधायकों और नेताओं के बड़े पैमाने पर पलायन से जूझ रही है.