Haryana Polls 2024: हरियाणा में कौन बनाएगा बहुमत से सरकार? इस ओपिनियन पोल के अनुमानों ने चौंकाया

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने प्रत्याशियों का ऐलान करना शुरू कर दिया है. बीजेपी की पहली लिस्ट आने के बाद भगदड़ मच गई थी, कई नेताओं ने पार्टी छोड़ दी थी. ताजा ओपिनियन पोल में चौंकाने वाले अनुमान सामने आ रहे हैं.

ADVERTISEMENT

haryana_election
हरियाणा इलेक्शन को लेकर आए नए ओपिनियल पोल ने चौंकाया.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

हरियाणा में बीजेपी और कांग्रेस के बीच हो सकती है कांटे की टक्कर

point

ताजा ओपिनियन पोल में कांग्रेस को बढ़त, लेकिन बहुमत से दूर

point

कांग्रेस पार्टी ने 41 और बीजेपी ने 67 कैंडिडेट के नामों का किया ऐलान

Haryana Assembly Election 2024 Opinion Poll: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ गया है. बीजेपी और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशियों का ऐलान शुरू कर दिया है. बीजेपी ने एक और कांग्रेस ने दो लिस्ट जारी कर दी हैं. वहीं, आप-कांग्रेस के गठबंधन को लेकर भी चर्चा है. अब हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल है, हरियाणा में किसकी सरकार बनेगी? मुख्यमंत्री पद के लिए लोगों की पहली पसंद कौन है? किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं?