महाराष्ट्र के ओपिनियन पोल में महायुती-MVA के बीच कांटे की टक्कर! जानिए बीजेपी-कांग्रेस को कितनी सीटें?

Maharashtra Opinion Poll: जून के महीने में आए महाराष्ट्र के लोकसभा चुनाव के नतीजों ने सभी को चौंका दिया था. कांग्रेस के नेतृत्व में MVA ने बंपर सीटें जीती थी. प्रदेश की 48 लोकसभा सीटों में से MVA ने 30 सीटें जीती. वहीं बीजेपी के गठबंधन महायुती सिर्फ 17 सीटों पर सिमट गई.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Maharashtra Opinion Poll: लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद महाराष्ट्र की सियासत दिलचस्प हो गई है. प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने है जिससे सियासी पारा चढ़ा हुआ है. इसे लेकर सभी राजनैतिक दलों ने कमर कस ली है. जम्मू-कश्मीर और हरियाणा चुनावों के बाद होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत का बाजार गर्म है. इन सब के बीच सब के मन में यही सवाल है कि, महाराष्ट्र में इस बार किसकी सरकार बनेगी? कौन हैं मुख्यमंत्री पद के लिए जनता की पहली पसंद? इन्हीं सब सवालों के बीच टाइम्स नाउ नवभारत भारत और मैटराइज ने महाराष्ट्र को लेकर लेटेस्ट सर्वे जारी किया है. आइए आपको बताते हैं सर्वे के क्या है अनुमान?