तमिलनाडु सरकार में CM विजय के OSD बनने वाले ज्योतिषी राधन पंडित वेट्रिवेल कौन हैं, इनकी भविष्यवाणियां क्यों हैं चर्चा में

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने ज्योतिषी राधन पंडित वेट्रिवेल को अपना OSD नियुक्त किया है. राधन पंडित वेट्रिवेल TVK के प्रवक्ता भी हैं और विजय के मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने पहले जयललिता और एमके स्टालिन को लेकर भी भविष्यवाणियां की थीं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: राधन पंडित और विजय थलापति के इंस्टा से.
Google CTA

Tamilnadu news : तमिलनाडु में विजय युग शुरू हो चुका है. तमिल सिनेमा के सुपरस्टार सी. जोसेफ विजय विजय ने तमिलनाडु की सत्ता संभाल ली है. सत्ता पर काबिज होते ही विजय ने लगातार फैसले लेने भी शुरू कर दिए हैं. इसी बीच मुख्यमंत्री विजय ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. बता दें कि उन्होंने अपने OSD यानी विशेष कार्य अधिकारी की नियुक्ति कर दी है. विजय ने जिसे अपना विशेष कार्य अधिकारी बनाया है, उन्हें लेकर अब देशभर में जबरदस्त चर्चा हो रही है.