मेरी जिंदगी के हर कदम पर... निमरत-अभिषेक के डेटिंग रूमर्स के बीच अमिताभ बच्चन का ये लेटर वायरल
Amitabh Latter to Nimrat Kaur: अमिताभ बच्चन ने फिल्म 'दसवीं' की अभिनेत्री निमरत कौर को फूलों के साथ एक हस्तलिखित पत्र भेजा. निमरत ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की थी और इसे जीवन भर प्रेरित करने वाला आशीर्वाद बताया था.
ADVERTISEMENT

अभिषेक बच्चन के साथ निमरत कौर की डेटिंग की अफवाहें चल रही हैं.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
अमिताभ बच्चन ने दसवीं स्टार निमरत कौर को भेजा था पत्र
निमरत कौर ने इसे जीवन भर प्रेरित करने वाला आशीर्वाद कहा
Amitabh Latter to Nimrat Kaur: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन सुर्खियों में बने हुए हैं. दावों में कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के बीच अनबन है और ऐश्वर्या राय बच्चन परिवार से अलग रह रही हैं. मतभेद इतना बढ़ गया है कि अब आशंका जताई जा रही है कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के रास्ते अलग हो सकते हैं. हालांकि, इन खबरों पर ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.