जेब्रा कॉसिंग पर पेंट, 35 रुपए में चलाया घर...स्ट्रगल से भरी रही नाना पाटेकर की शुरुआती जिंदगी, फिर खुद बने जीरो से हीरो!
Nana Patekar Struggle Story: 8 अक्टूबर 2026 को 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन हो गया. कम उम्र में परिवार की जिम्मेदारी संभालने वाले नाना ने फिल्म पोस्टर और जेब्रा क्रॉसिंग पेंट कर सिर्फ 35 रुपये महीने कमाए. जानिए कैसे संघर्षों से निकलकर वह बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता बने.
ADVERTISEMENT

नाना पाटेकर को शुरुआत में काफी स्ट्रगल का सामना करना पड़ा था
भारतीय सिनेमा के दिग्गज एक्टर और लोगों को अपनी एक्टिंग का लोह मनवाने वाले नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 8 अक्टूबर की सुबह 5:20 बजे उन्होंने गोवा में अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड जगत से लेकर उनके लाखों चाहने वाले को मानिए एक बड़ा झटका लगा है. नाना पाटेकर ने करीब 5 दशक तक फिल्मी जगत में काम ही नहीं किया, बल्कि अपने एक्टिंग के दम पर ही अलग पहचान बनाई. लेकिन आज लाखों लोगों के चहेते नाना पाटेकर के करियर में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला और मुश्किल वक्त का भी सामना करना पड़ा. आइए विस्तार से जानते हैं नाना पाटेकर के फिल्मी जगत में आने की वो कहानी.
