स्त्री 2 से चर्चा में आई तमन्ना भाटिया मुश्किल में, ED ने की पूछताछ; किस मामले में आया एक्ट्रेस का नाम?

तमन्ना भाटिया हाल ही में फिल्म 'स्त्री 2' की छप्पड़ फाड़ सक्सेस की वजह से सुर्खियों में थीं. अब एक विवादास्पद मामले में फंसती नजर आ रही हैं. उनका नाम महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े एक केस में सामने आया है. इस मामले में भारतीय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अभिनेत्री से पूछताछ की है.

ADVERTISEMENT

tamannah_bhatia
एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया मुश्किल में फंसती नजर आ रही हैं.
Google CTA

तमन्ना भाटिया हाल ही में फिल्म 'स्त्री 2' की छप्पड़ फाड़ सक्सेस की वजह से सुर्खियों में थीं. अब एक विवादास्पद मामले में फंसती नजर आ रही हैं. उनका नाम महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े एक केस में सामने आया है. इस मामले में भारतीय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अभिनेत्री से पूछताछ की है. हालांकि, तमन्ना भाटिया को इस मामले में आरोपी के रूप में नहीं देखा जा रहा है, लेकिन इस एप्लिकेशन के प्रमोशन से जुड़े होने के कारण उनसे पूछताछ की गई है. यह पूछताछ गुवाहाटी स्थित ईडी के दफ्तर में हुई, जहां तमन्ना अपनी मां के साथ पहुंचीं.