घायल सैफ अली खान को हॉस्पिटल लेकर कौन गया, कहां थीं करीना कपूर? पुलिस ने सब बता दिया

Saif Ali Khan Attacked: अब सवाल ये है कि हमलावर आखिर सैफ अली खान के घर में कैसे घुसा, यह जांच का मुख्य विषय है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी हमले से कुछ घंटे पहले ही घर के अंदर मौजूद था. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह घर में कैसे घुसा और उसने वहां इतनी देर तक खुद को कैसे छिपाए रखा. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Saif Ali Khan Update: सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद उन्हें अस्पताल कौन लेकर गया और करीना कपूर उस वक्त कहां थीं, इस पर कई सवाल उठ रहे हैं. मुंबई पुलिस ने इस मामले में स्थिति स्पष्ट करते हुए जानकारी दी है. मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सैफ अली खान को उनके परिवार और स्टाफ के सदस्यों ने तुरंत लीलावती अस्पताल पहुंचाया. हमले के बाद परिवार ने तुरंत कार्रवाई की और सैफ को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.