अंकित बालियान के परिवार से मिले मासूम शर्मा... गोगी गैंग की धमकियों पर खुलकर बोले, जानें क्या कहा
Masoom Sharma Visited Ankit Baliyan Home: हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान की हत्या के बाद मशहूर सिंगर मासूम शर्मा उनके शामली स्थित आवास पहुंचे. मासूम शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया. इस दौरान मासूम शर्मा ने गोगी गैंग की धमकियों, बढ़ती गुंडागर्दी और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई को लेकर बेबाक बयान दिया.
ADVERTISEMENT

मासूम शर्मा और पूर्व मंत्री संजीव बालियान ने अंकित बालियान के परिवार से मिले
Masoom Sharma On Ankit Baliyan Murder Case: शामली जनपद में हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान की दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद से ही पूरे प्रदेश और हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक और आक्रोश का माहौल है. राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों का लगातार पीड़ित परिवार के घर आना-जाना जारी है. इसी कड़ी में मशहूर हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, दिवंगत अंकित बालियान के बंतीखेड़ा स्थित निवास पहुंचे. दोनों ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस कठिन समय में हर संभव सहयोग का भरोसा जताया.
