बेडरूम में घुसे, फोन छीना और फिर... ध्रुव राठी को घर से कैसे ले गई पुलिस? 22 घंटे तक उनके साथ क्या हुआ? वीडियो जारी कर खुद बताई पूरी कहानी
Dhruv Rathee New Video: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से पहले गुरुग्राम से हिरासत में लिए गए यूट्यूबर ध्रुव राठी ने एक वीडियो जारी कर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने खुद को विदेशी नागरिक बताने की अफवाहों का खंडन करते हुए पुलिस कार्रवाई को किडनैपिंग बताया है.
ADVERTISEMENT

गुरुग्राम वाली घटना पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान सामने आया!
Dhruv Rathee New Video: दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले गुरुग्राम से हिरासत में लिए गए यूट्यूबर ध्रुव राठी ने अब एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि शनिवार को उनके साथ क्या-क्या हुआ और सुबह पुलिस ने उन्हें कैसे डिटेन किया. ध्रुव राठी ने पिछले 24 घंटों के दौरान मिले समर्थन के लिए लोगों का शुक्रिया भी अदा किया है. इसके साथ ही, उन्होंने खुद को विदेशी नागरिक बताए जाने के आरोपों पर भी जवाब दिया है और अपना पासपोर्ट दिखाकर इस बारे में अपनी बात रखी है.
