Fact Check: पहलगाम हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय का पत्नी के साथ आखिरी वीडियो, सच्चाई आई सामने!
Fact Check of Lieutenant Vinay Viral Video: 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की मौत के बाद सोशल मीडिया पर एक कपल वीडियो को लेकर भ्रम फैल गया. वायरल वीडियो में दिख रहे लोग असल में इंफ्लूएंसर निकले, जिनकी पहचान खुद सामने आई.
ADVERTISEMENT

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट
Fact Check of Lieutenant Vinay Viral Video: 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन घाटी में आतंकियों ने अलग ही कोहराम मचा दिया. इस आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई तो वहीं 17 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है. इसी हमले में हरियाणा के विनय नरवाल की भी जान चली गई. विनय नौसेना के लेफ्टिनेंट पद पर तैनात थे. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. लोग इसे लेफ्टिनेंट विनय नरवाल और उनकी पत्नी हिमांशी का आखिरी वीडियो समझ रहे हैं. लेकिन सच्चाई ये है कि इस वीडियो में दिख रहे कपल विनय और उनकी पत्नी नहीं है.