पहलगाम में टूरिस्ट की जान बचाते हुए मारे गए सैयद हुसैन का माथा चूम रहा उसका बेटा? वायरल तस्वीर का सच कुछ और
Syed Hussain Viral Post: पहलगाम हमले के बाद सोशल मीडिया पर एक बच्चे की वायरल तस्वीर को सैयद हुसैन से जोड़ दिया गया, लेकिन जांच में सामने आया कि वह फोटो गाजा युद्ध से जुड़ी है.
ADVERTISEMENT

वायरल पोस्ट
Syed Hussain Viral Post: पहलगाम के बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में कश्मीर के सैयद हुसैन की मौत हो गई थी. इसके बाद सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसे ये कहा जा रहा है कि ये फोटो सैयद हुसैन का है. इस तस्वीर में साफतौर पर देखा जा सकता है कि एक बच्चा शव को माथे पर चूम रहा है. लेकिन जांच पड़ताल के बाद ये पता चला कि ये पोस्ट 20 अप्रैल की है जबकि हमला 22 अप्रैल को हुआ था.