MOTN Survey: लोकसभा चुनाव अगर आज हुए तो हरियाणा में बीजेपी या कांग्रेस, कौन कितनी मजबूत? ताजा सर्वे में जानिए
MOTN Survey 2026: अगर आज हरियाणा में लोकसभा चुनाव हुए तो BJP को 10 में से 6 सीटें और कांग्रेस को 4 सीटें मिलने का अनुमान है. जानिए 2024 के नतीजों और जनवरी 2026 के सर्वे से तुलना में बीजेपी-कांग्रेस की सीटों और वोट शेयर में कितना बदलाव आया और हरियाणा में किस पार्टी की बढ़त दिख रही है.
ADVERTISEMENT

MOTN Survey 2026
हरियाणा में जब साल 2024 में लोकसभा चुनाव हुए तो बीजेपी और कांग्रेस के बीच टफ फाइट रही और 10 लोकसभा सीटों में बीजेपी और कांग्रेस दोनों को ही 5-5 सीटें मिली. हालांकि उसके बाद हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया और राज्य में अपनी सरकार बनाई. अब एक सवाल है कि अगर आज लोकसभा चुनाव होते है तो हरियाणा में सियासी माहौल कैसा होगा? मौजूदा वक्त में हरियाणा में बीजेपी या कांग्रेस, कौन सी पार्टी ज्यादा मजबूत है? इसी बीच इंडिया टुडे और सी-वोटर के मूड ऑफ द नेशन, अगस्त 2026 के ताजा सर्वे के नतीजे सामने आए है. आइए जानते हैं जनता का क्या है मूड.
