MOTN Survey: उत्तराखंड में अगर आज हुए लोकसभा चुनाव तो भाजपा और कांग्रेस की क्या होगी स्थिति? सर्वे में जानिए जनता का मूड
MOTN Survey 2026: अगर आज उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव हुए तो BJP को 5 में से 4 सीटें और कांग्रेस को 1 सीट मिलने का अनुमान है. जानिए 2024 के नतीजों और जनवरी 2026 के सर्वे से तुलना में BJP-कांग्रेस की सीटों और वोट शेयर में कितना बदलाव आया और क्या है जनता का ताजा मूड.
ADVERTISEMENT

MOTN Survey 2026
2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड में 5 की 5 लोकसभा सीटें जीत ली थी. भाजपा ने राज्य की सभी सीटों पर क्लीन स्वीप करते हुए लगातार तीसरी बार यह बड़ी जीत दर्ज की. लेकिन अब मौजूदा वक्त में एक सवाल उठ रहा है कि अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो उत्तराखंड का सियासी माहौल कैसा होगा? भाजपा और कांग्रेस की मौजूदा स्थिति क्या होगी? इन्हीं सवालों को जानने के लिए इंडिया टुडे और सी-वोटर ने मूड ऑफ न नेशन(Mood of the Nation) सर्वे किया है, जिसके अगस्त 2026 के ताजा आंकड़े भी सामने आ गए है. आइए विस्तार से जानते हैं सर्वे में क्या-कुछ सामने आया है.
