हरियाणा में दलित वोटों के लिए सियासी गोलबंदी तेज, चंद्रशेखर की इंट्री से रोचक हुआ मुकाबला, समझिए पूरा गणित
Dalit votes in Haryana election: हरियाणा विधानसभा चुनाव में अभय चौटाला की इंडियन नेशनल लोक दल (INLD) ने मायावती से गठबंधन किया है, जबकि दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) चंद्रशेखर आजाद के साथ मिलकर अनुसूचित जाति (SC) के मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रही है.
ADVERTISEMENT

Dalit votes in Haryana election: हरियाणा में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. 5 अक्टूबर को एक ही फेज में प्रदेश की 90 सीटों पर वोटिंग होनी है. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हरियाणा में सियासी अखाड़ा सज गया है. जैसे-जैसे वोटिंग की तारीख नजदीक आ रही है, पार्टियों के जीत और हार में अहम भूमिका निभाने वाले दलित वोट के लिए भी सियासी लड़ाई तेज होती दिख रही है. मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP) और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (ASP) के चुनावी मैदान में उतरने से मुकाबला और भी रोचक हो गया है. आइए आपको बताते हैं हरायां में क्या है दलित वोटों का गणित और किसका पलड़ा है भारी?