पिता से मुलाकात में ज्योति ने किया बड़ा दावा- पापा आप टेंशन ना लो,मैं जल्द बाहर..., आज कोर्ट में होगी पेशी
Jyoti malhotra Case update: हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़े जाने के बाद 22 मई को उसे रिमांड पर भेज दिया गया था. आज रिमांड खत्म होने पर उन्हें कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया जाएगा.
ADVERTISEMENT

Jyoti malhotra Case update: हरियाणा के हिसार में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद जासूसी का मामला चर्चा में है. पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई ज्योति से कई राज्यों की पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं. आज, 26 मई को उनका पुलिस रिमांड खत्म हो रहा है और उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच हिसार कोर्ट में पेश किया जाएगा.